*KHABAR : शनिवार को इंदौर में दिल दहलाने वाली घटना, दोपहर करीब 12 बजे स्विफ्ट कार में आग लग गई। इससे कार में बैठा बच्चा जिंदा जल गया, पुलिस की गिरफ्त में, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 28, 2026, 7:09 pm Technology

इंदौर के महू में सिमरोल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्विफ्ट कार में आग लग गई। इससे कार में बैठा बच्चा जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। 4 साल का चिराग अपने पिता संजय बढ़िया के साथ घूमने निकला था। संजय पेशे से मैकेनेक हैं। इंदौर-खंडवा रोड सेल सिटी के सामने वह डीजे वाली गाड़ी का काम कर रहे थे। इसी दौरान जिस गाड़ी में चिराग बैठा था, उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोग जब तक समझ पाते और आग बुझाने की कोशिश में जुटते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना फौरन फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री का कहना है पुलिस और दमकल टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही चिराग की मौत हो चुकी थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });