*KHABAR : नीमच सिटी पुलिस को मिली बडी सफलता, बघाना निवासी के उपर चाकु व पत्थर से हमला कर लाखो की लूट को अंजाम देने वाला आरोपी, पुलिस की गिरफ्त में, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 28, 2026, 6:57 pm Technology

नीमच | पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अपराधियो की धरपकड अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा दिनांक दिनांक 25.03.2026 को मालखेड़ा रोड़ पर लोधा मोहल्ला बघाना निवासी पीड़ित के उपर चाकु व पत्थर से हमला कर रूपयें 3,18,000/- की लुट की घटना कारित कर फरार होने वाले आरोपी राधेश्याम भील को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे गये रूपयें एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटना का विवरण - थाना नीमच सिटी पर दिनांक 25.03.2026 को फरियादी महेश चन्द्र सिंहल उम्र 67 साल निवासी कान्वेंट स्कूल के गेट न. 03 के सामने नीमच द्वारा रिपोर्ट की गयी की मै कपडा व्यापारी हु, मेरी दुकान पर अकरम पिता अब्दुल अकीम तेली मुसलमान उम्र 28 साल निवासी लोधा मोहल्ला पठारी बघाना कई वर्षाे से काम करता है तथा कपडा व्यापारीयो से उधारी के रुपयो का कलेक्शन करता है। जो दिनांक 25.03.26 को अकरम अपने दोस्त राधेश्याम भील निवासी ग्राम डुंगरपुर पुलिस थाना रतनगढ(जो पुर्व मे फरियादी की दुकान पर ही काम करता था) के साथ उसकी मोटरसायकिल से सरवानिया से नीमच आ रहा था तभी अकरम के दोस्त राधेश्याम भील ने पेशाब करने के बहाने प्रिकास्ट दीवाल के पास, भेरू घाटी मालखेडा रोड नीमच तरफ लेकर गया व चाकु से पीडीत अकरम के उपर चाकु व पत्थर से हमला कर दिया व रुपयो से भरा बैग लेकर फरार हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नीमच सिटी पर अपराध धारा 309(6) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मुखबिर सुचना पर कार्यवाही कर आरोपी राधेश्याम उर्फ श्यामु पिता जमनालाल भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम डुंगरपुर पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच को दिनांक 27.03.26 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से कुल लुटी गई राशी 03 लाख 18 हजार रुपये व घटना मे प्रयुक्त बिना नंबर की मोटर सायकिल हिरो होण्डा कम्पनी की जप्त की। गिरफ्तार आरोपी- राधेश्याम उर्फ श्यामु पिता जमनालाल भील उम्र 22 साल नि. डुंगरपुर थाना रतनगढ जप्त मश्रुका - कुल 03 लाख 18 हजार रुपयें व घटना मे प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो होण्डा कम्पनी की काले रंग की मोटर सायकल कीमति 40,000/- रुपयें सराहनीय कार्य - उक्त कार्य में निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान थाना प्रभारी थाना नीमच सिटी, प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें सहित पुलिस थाना नीमच सिटी एवं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });