नीमच। कांग्रेस सेवादल जिला नीमच द्वारा 29 मार्च को इस माह के आखिरी रविवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत बस स्टैंड परिसर जावद पर प्रातः 10:00 बजे से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल के जिला एवं तहसील स्तरीय पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल होंगे। सेवादल के जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव (ठेकेदार) ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, सेवादल के महाराष्ट्र प्रभारी योगेशजी यादव व सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीशजी भार्गव द्वारा यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर घोषित किया गया है, जो प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर मिले दिशा निर्देश के बाद इस बार यह ध्वजारोहण कार्यक्रम जावद तहसील मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। इस आयोजन को लेकर सेवादल की बैठक गुरुवार को दोपहर में संपन्न हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष यादव द्वारा जिला एवं जावद तहसील पदाधिकारीयों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई। रविवार को जावद में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अच्छी खासी संख्या में सम्मिलित होंगे।