KHABAR : उज्जैन में बारातियों से भरी बस पलटी, 15 घायल:सड़क निर्माण के बीच ओवरटेक करने से हादसा, इंदौर से खाचरोद जा रही थी, पढ़े MP44 NEWS की खबर

MP44 NEWS March 27, 2026, 1:58 pm Technology

उज्जैन के इंगोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इंदौर से खाचरोद जा रही बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 15 लोग घायल हो गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत को देखते हुए उज्जैन से 5 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });