*KHABAR : वार्ड क्रमांक 11 को मिली डामरीकृत सड़क की सौगात, कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक हो रहा है 20 लाख से अधिक का डामरीकरण, नपा अध्यक्ष चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 27, 2026, 2:01 pm Technology

नीमच | नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में किये जा रहे विकास कार्यों एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य की श्रंखला में वार्ड क्रमांक 11 के अंतर्गत आने वाले कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक के निवासियों को सड़क डामरीकरण की सौगात नपाध्यक्ष ने प्रदान की है! गुरुवार 26 मार्च को नपा अध्यक्ष चोपड़ा ने वहां जाकर पार्षद भरत सिंह अहीर एवं नपा अमले के साथ डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने नपाध्यक्ष चोपड़ा एवं पार्षद अहीर का सुंदर सड़क बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष चोपड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व नपा इंजीनियर को कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने एवं समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान नपाध्यक्ष चोपड़ा ने कहा कि संपूर्ण शहर में विकास कार्य निरंतर जारी है और और विभिन्न क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण,सीसी रोड निर्माण, डामरीकरण, बगीचों का कायाकल्प सहित अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और विकास की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। चोपड़ा ने बताया कि वार्ड क्रमांक 11 के अंतर्गत आने वाले कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक 20 लाख से अधिक की लागत से सड़क के दोनों ओर डामरीकरण कराया जा रहा है जिससे क्षेत्र वासियों को सुंदर सड़क की सौगात प्राप्त होगी। निरीक्षण के दौरान नपा इंजीनियर दीपक मुवेल, लोक निर्माण विभाग के अर्जुन सिंह राठौर, रवि भंडारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });