KHABAR : सीतामऊ में रिहायशी क्षेत्र में मगरमच्छ घुसा:वन विभाग ने रात 2 बजे सुरक्षित रेस्क्यू कर गांधीसागर छोड़ा, पढ़े MP44 NEWS की खबर

MP44 NEWS March 28, 2026, 6:35 pm Technology

दसौर जिले के सीतामऊ कस्बे में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब रिहायशी क्षेत्र में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। घटना मंदसौर रोड स्थित भेरू नामक शख्स की दुकान के पास की है, जहां देर रात मगरमच्छ के नजर आने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। मगरमच्छ दिखने की सूचना मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला, पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई, जिस पर रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 2 बजे मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से गांधीसागर ले जाकर छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से सीतामऊ के तालाब में भी एक मगरमच्छ देखा जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वही मगरमच्छ रात के समय तालाब से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया होगा। गनीमत रही कि इस दौरान मगरमच्छ ने किसी भी ग्रामीण को नुकसान नहीं पहुंचाया। वन विभाग की सतर्कता और तुरंत कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित समाधान निकाला जा सके।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });