उज्जैन जिले के झारड़ा थाना इलाके में 11 साल की बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने गैंगरेप किया। हैरानी की बात ये है कि वारदात को अंजाम देने के लिए 75 साल के बुजुर्ग ने नाबालिगों को अपने घर में जगह दी। घटना के दौरान वह अपने एक और साथी (57) के साथ घर के बाहर पहरा देता रहा। पुलिस के मुताबिक 28 मार्च की है। गांव के ही दो नाबालिग (उम्र 14 और 15 वर्ष) बच्ची को बहला-फुसलाकर भंवर (75) के घर ले गए थे। वारदात के दौरान भंवर अपने साथी नाथू स्वरूप (57) के साथ बाहर निगरानी करता रहा। जबकि गांव के ही राहुल (22) ने घटना का वीडियो बना लिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने अपने परिजन को पूरी जानकारी दी। घबराए परिजन ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए बुजुर्ग, अधेड़ समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वयस्क आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।