KHABAR : बिंदोली में लोडिंग वाहन घुसा, 6 लोग घायल:मंदसौर में ग्रामीणों ने चालक को पीटा, 3 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर,पढ़ेMP44NEWSखबर

MP44NEWES March 30, 2026, 3:53 pm Technology

मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीखेड़ा में रविवार देर रात शादी की बिंदोली के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक लोडिंग वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बिंदोली में शामिल लोगों को टक्कर मार दी, जिससे करीब 6 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय मंदसौर में भर्ती कराया गया है। नशे में चालक, बिंदोली के पीछे चलाता रहा वाहन जानकारी के अनुसार, गांव में राकेश धनगर की शादी के चलते बिंदोली निकाली जा रही थी। इसी दौरान दूध से भरा एक लोडिंग वाहन पीछे-पीछे चलने लगा। लोगों ने चालक अनोखीलाल गुर्जर से कई बार वाहन आगे निकालने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और करीब एक घंटे तक बिंदोली के पीछे ही वाहन चलाता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक शराब के नशे में था और बीच-बीच में वाहन छोड़कर डांस भी कर रहा था। कुछ देर बाद चालक ने अचानक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बिंदोली में शामिल लोगों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। इससे मौके पर भगदड़ मच गई और कई लोग वाहन की चपेट में आ गए। तीन गंभीर घायल हादसे में सुरेश (20), कन्हैयालाल (16) और विजय (18) को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय मंदसौर में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन अन्य घायलों को मामूली चोट लगने पर धुंधड़का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। डीजे वाहन पलटा घटना के दौरान अफरा-तफरी में बिंदोली में शामिल डीजे वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और आक्रोश में उसकी पिटाई कर दी। घायल चालक को भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपी अनोखीलाल गुर्जर झिरकन गांव का निवासी बताया जा रहा है। मुकेश धनगर ने बताया कि यह उनके परिवार की शादी थी और बिंदोली निकाली जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक ने जानबूझकर वाहन आगे नहीं निकाला और लोगों को कुचलने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });