*KHABAR : श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य ध्वज यात्रा, डीजे-ढोल पार्टी रही आकर्षण का केंद्र, हुई 4 दिवसीय आयोजन की शुरुआत, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 30, 2026, 8:37 pm Technology

नीमच | विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित श्री गोधाम बालाजी मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष भी अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत सोमवार 30 मार्च को भव्य ध्वज यात्रा के साथ हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में भक्ति का माहौल देखने को मिला।ध्वज यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और अंत में श्री गोधाम बालाजी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान डीजे, ढोल और झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु भगवान हनुमान के जयकारों के साथ झूमते नजर आए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। 31 मार्च को शाम 7:15 बजे मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक नवीन वैष्णव अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। 1 अप्रैल को रात्रि 2:00 बजे से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ होगा। इसके बाद सुबह 9:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान बालाजी का अभिषेक किया जाएगा तथा दोपहर 12:15 बजे अष्टोत्तर श्रीराम रक्षा स्तोत्र यज्ञ का आयोजन होगा। 2 अप्रैल को प्रातः 6:00 बजे जन्म महाआरती के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके पश्चात 7:00 बजे सप्तकुंडी यज्ञ और शाम 7:00 बजे महाआरती के बाद 71 किलो मिल्क केक और बूंदी के लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी। रात्रि 8:15 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा।इस प्रकार चार दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });