*KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी विभाग कार्य योजना अनुसार अविलंब कार्य प्रारंभ करें - सीईओ वैष्‍णव, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 30, 2026, 6:12 pm Technology

जिला पंचायत सी.ई.ओ.अमन वैष्णव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन की सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में समीक्षा बैठक ली। बैठक में जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यात्रीकी, शिक्षा विभाग, वन विभाग, जन अभियान परिषद, उद्यानिकी कृषि, उद्योग, जिला शहरी विकास अभिकरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले को निर्देशित किया, कि नीमच जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान की कार्य योजना अनुसार चिन्हित कार्यों को जन सहयोग से प्रारंभ कराए और जहां पर विभागीय बजट उपलब्ध है वह उन कार्यों को अविलंब प्रारंभ करें। जिले में पुराने वर्षों के कार्य 30 अप्रैल की समय सीमा में पूर्ण करवाए। इन कार्यो की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। सभी विभाग कार्ययोजना अनुसार क्रियान्वयन करें एवं रिपोर्टिंग करना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत सी.ई.ओ.वैष्‍णव ने बैठक में सभी विभागों एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले को निर्देशित किया, कि अच्छे कार्य और जन सहयोग सुनिश्चित करते हुए जन जागरूकता हेतु विभिन्‍न माध्‍यमों से प्रचार- प्रसार सुनिश्चित करें। जल गंगा संवर्धन अभियान की ग्रेडिंग के पैरामीटर अनुसार सभी बिंदुओं पर बैठक में चर्चा की गई और राज्य स्तरीय ग्रेडिंग अनुसार जिले में भी उपयंत्री की सेक्टरवार ग्रेडिंग करने के निर्देश, संबंधितों को दिए गए।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });