*KHABAR : जिला के थाना जीरन क्षेत्र में घरेलु गैस लीकहोने से आग लगने के कारण घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति को, डायल 112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 30, 2026, 6:15 pm Technology

जिला नीमच के थाना जीरन अंतर्गत गांधी नगर कॉलोनी में घरेलु गैस लीक होकर आग लग गई है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 30/03/2026 को प्रातः 06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना जीरन में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। । डायल-112 स्टाफ आरक्षक राहुल सिंह एवं पायलट मनीष ने बताया कि घरेलू गैस खुली छूट जाने से आग लग गई थी जिसमें एक बुजुर्ग किशन लाल माली उम्र 62 वर्ष निवासी गांधी नगर जीरन घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित बुजुर्ग को एफआरव्ही वाहन की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में भर्ती कराया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });