KHABAR : मंदसौर में चचेरे भाई ने तलवार से किया हमला:घर के बाहर खड़ा था युवक, पीछे से आकर अचानक किया वार

MP44NEWS March 29, 2026, 1:45 pm Technology

मंदसौर जिले के अरनिया निजामुद्दीन गांव में 18 वर्षीय अर्जुन पिता गिरधारी लाल पर शनिवार रात उसके ही बड़े पापा के बेटे ने तलवार से हमला कर दिया। घटना में अर्जुन के हाथ पर गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अर्जुन के ऊपर हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसके बड़े पापा कारूलाल का बेटा राम सिंह बताया जा रहा है। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। बताया जा रहा है कि अर्जुन अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी राम सिंह वहां पहुंचा और उसे गालियां देने लगा। जब अर्जुन ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान राम सिंह घर के अंदर गया और तलवार लेकर वापस आया। उसने पीछे से अर्जुन पर हमला कर दिया, जिससे अर्जुन के हाथ में गंभीर चोट लग गई। घटना के दौरान परिजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला और घायल अर्जुन को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });