*KHABAR : लाडली बहना योजना क्रियान्वयन से महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर पर सरकार ने क्या सुधार किये?, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 29, 2026, 1:13 pm Technology

नीमच। आम आदमी पार्टी के पेंशनर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बालचंद वर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 की स्वीकृति के अंतर्गत प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग के पत्र क्रमांक 383 दिनांक 23 फरवरी 2023 एवं पत्र क्रमांक 581/ 1134838/ 2023/ 50-2, दिनांक 1 मार्च 2023, उक्त पत्र के संदर्भ में राष्ट्रीय परिवार सर्वे 2020-2021 की कंडिका 1.1 में उल्लेख किया गया है कि 23.0 प्रतिशत महिलाएं मानक बॉडी मास इंडेक्स से भी कम स्तर पर दर्ज थी, कंडिका 1.2 में यह उल्लेख है कि 15 से 49 वर्ष की आयु की महिलाओं में एनीमिया का स्तर 54.7 प्रतिशत परिलक्षित किया था जैसा कि कंडिका 1.3 में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पुरुषों एवं महिलाओं के श्रम बल में भागीदारी का उल्लेख किया है और ग्रामीण क्षेत्र में पुरुषों की 57.7 तथा महिलाओं की 23.3 प्रतिशत श्रम बल में भागीदारी थी इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में पुरुषों की श्रम शक्ति में भागीदारी 55.9 तथा महिलाओं की 13.6 प्रतिशत की श्रम बल में भागीदारी रही थी। आप के वर्मा ने मध्यप्रदेश सरकार से लाडली बहना योजना 2023 जारी करने के पूर्व महिलाओं के स्वास्थ्य पोषण पूर्ति के लक्ष्यों में राष्ट्रीय परिवार सर्वे-5 यानि कि वर्ष 2020-2021 के आधार पर आपकी सरकार ने महिलाओ के हित में क्या विशेष प्रबंधन के उपाय किए थे तथा किए गए उपाय एवं रुपरेखा का विस्तृत विवरण देश की जनता के सामने सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया, आपकी सरकार द्वारा 5 मार्च 2023 से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया था, जो कि निरंतर जारी है और 3 वर्षों से लागू हैं इन तीन वर्षों के दौरान आपकी सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य पोषण में सुधार करने के यह उपाय कितने कारगर साबित हुए हैं और किस प्रकार राज्य के आर्थिक व्यय की सार्थक समीक्षाएं की गई है उपरोक्त योजना अनुसार कंडिका 3.1 एवं 3.2 अनुसार पात्र हितग्राहियों को ही क्या योजना का लाभ प्राप्त हुआ होगा, वर्मा ने सरकार से यह स्पष्ट करने के लिए पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 लागू करने के बाद पैरा 1 में उल्लेखित किए गए आंकड़ों के वर्तमान में कितने प्रतिशत राष्ट्रीय परिवार सर्वे में वृद्धि हो पाई है। उपरोक्त आशय में योजना के लगातार 3 साल बीतने पर राष्ट्रीय परिवार सर्वे के अनुसार कितने प्रतिशत वर्तमान आंकड़े महिलाओं के स्वास्थ्य अनुसार जीवन स्तर पर सकारात्मक वृद्धि में सफलता सरकार को मिल पाई है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन के 3 साल गुजरने के बाद आज वर्तमान में महिलाओं के स्वास्थ्य पोषण के मामले में कितना बदलाव आया है एवं उनके स्तर पर कितने प्रतिशत सफलता मिल पाई है उक्त आंकड़े सार्वजनिक करने के साथ-साथ अवगत कराने की मांग वर्मा ने मध्यप्रदेश सरकार से की है। यह जानकारी जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने दी

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });