नीमच | केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, कमरतोड़ महंगाई और किसानों की अनदेखी के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच शहर, नीमच ग्रामीण एवं जीरन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बिजली बिलो एवं गैस सिलेंडर के दाम की वृद्धि वापस लेने, ओलावृष्टि से हुए किसानों को नुकसान का मुआवजा प्रदान करने,सहकारी बैंक के कृषि ऋण जमा करने की समय सीमा बढ़ाई जाने, मनासा की खिमला स्थित ग्रीनको प्लांट के अव्यवस्थाओ एवं लगातार हो रही मजदूरों की मौत की जांच संबंधी,नीमच चीताखेड़ा मार्ग शीघ्र पूर्ण करने संबंधित मांगो को लेकर दिया गया। जिला कांग्रेस तरुण बाहेती ने संबोधित करते हुए सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां केवल चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए हैं. बाहेती ने कहा की बिजली बिलों में की गई बेतहाशा वृद्धि ने जनता की कमर तोड़ दी है, जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। एक तरफ गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल कीमतें आसमान छू रही हैं, दूसरी तरफ इनकी भारी किल्लत से जनता परेशान है। बाहेती ने कहा कि पालसोड़ा भंवरासा क्षेत्र में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा वितरण अभी तक शुरू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही उन्होंने मनासा के खिमला स्थित ग्रीनको प्लांट में मजदूरों की मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मांग की कि वहां व्याप्त अव्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच हो और मृतक श्रमिकों के परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए एवं नीमच चीताखेड़ा जीरन मार्ग सड़क मार्ग निर्माण जल्दी शुरू किया जाए। कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने भी संबोधित किया। वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही सक्रिय उपस्थिति आंदोलन के दौरान ब्लॉक अध्यक्षगण मोनू लोक्स नीमच शहर 2, ओम दीवान नीमच शहर 1,बलवंत पाटीदार नीमच ग्रामीण 1, विनोद सिंह नीमच ग्रामीण 2,नरेंद्र सिंह राणावत जीरन ब्लॉक, वरिष्ठ नेता बृजेश मित्तल, बृजेश सक्सेना, महिला जिलाध्यक्ष आशा सांभर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू बना बांगरेड, पृथ्वी सिंह वर्मा, मुकेश कालरा, हरीश दुआ, सेवादल अध्यक्ष गजेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, मोहन सिंह जाट, रणजीत सिंह बबली तंवर, राजेश जायसवाल पराग, पार्षद इकबाल कुरैशी, भारत अहीर, राकेश सोनकर, जगदीश माहेश्वरी, इलियास कुरैशी, मनोहर अम्ब, नितिन हासिजा, हारून रशीद, जिनेंद्र नागोरी, इकराम पहलवान, विनोद बोरीवाल, संजय पवार, धर्मेंद्र परिहार, राजेंद्र नामदेव, रामप्रताप जाट, मनीष सिंह लॉछ, विनोद पाटीदार, प्यार सिंह अहिरवार, सत्य प्रकाश नागर, गोविंद सिंह पिपलोंन, मनीष गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह चुंडावत, बलवंत यादव, मुकेश प्रजापत, नदीम शेड्डी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही नहीं की, तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।