KHABAR: दो युवकों में मामूली विवाद के बाद मारपीट, पत्थरबाजी भी हुई, तीन घायल, एसपी ने मौके पर पुलिस बल तैनात किया, पढ़े खबर

MP44NEWS May 19, 2023, 5:43 pm Technology

मंदसौर के नारायणगढ़ में गुरुवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद तनाव की स्थिति बन गई। जिससे देर रात आसपास के थानों के पुलिस बल को तैनात किया गया। एसपी अनुराग सुजानिया खुद मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। नारायणगढ़ थाना प्रभारी तेजेन्द्र सिंह सेंगर ने बताया कि गुरुवार की रात नगर में दों युवकों कपीश्वर पिता चंद्र शेखर बैरागी और अरशद पिता अकील के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बड़ गया कि अरशद और उसके साथियों ने कपीश्वर के साथ खड़े रवि और दो अन्य युवकों पर हमला कर दिया। इसके बाद विवाद ने साम्प्रदायिक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस लाइन और आसपास के थानों भेजा गया। रात करीब 1 बजे स्थिति पर काबू पाया गया। उधर विवाद में घायल तीनों युवकों का उपचार करवाया गया। मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मोहसीन और अरशद सहित करीब 10-15 अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। देर रात शांति व्यवस्था कायम होने साथ ही आज सुबह नगर में शांति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात किया गया है। शुक्रवार दोपहर में पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों के बीच बैठकर बातचीत भी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक युवती से छेड़छाड़ की बात पर विवाद शुरू हुआ था। वहीं, यह भी पता चला है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });