KHABAR : गुपचुप तरीके से नीलाम कर दी तालाब की मिट्टी, जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर से की शिकायत, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 27, 2023, 7:12 pm Technology

जनपद पंचायत नीमच द्वारा गुपचुप तरीके से ग्वाल तालाब की मिट्टी नीलाम कर दी गई। जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए नीलामी निरस्त करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए हैं। शनिवार को कलेक्टर दिनेश जैन से इस मामले में शिकायत की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कराडिया महाराज अंतर्गत ग्वाल तालाब की मिट्टी नीलाम करने के लिए 26 मई को जनपद पंचायत नीमच में नीलामी बोली लगाई गई। यह कार्रवाई जनपद पंचायत द्वारा जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर की गई। मिट्टी नीलामी की कार्य योजना बनाने के लिए जनपद पंचायत में कोई ठहराव-प्रस्ताव नहीं लिया गया। जनपद पंचायत के अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर गुपचुप तरीके से विज्ञप्ति की खानापूर्ति की गई। इसकी सूचना मिलने पर जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेंद्र पालनपुर को उक्त नीलामी निरस्त करने के निर्देश दिए। गोपनीय तरीके से ग्वाल तालाब की मिट्टी नीलाम करने के विरोध में सभापति प्रहलाद भट्ट, रतनलाल मालावत एवं वासुदेव मेघवाल ने भी नाराजगी जाहिर की एवं तत्काल नीलामी का निर्णय निरस्त करने की मांग की। इसके बाद जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर ने एक आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिया, जिसमें बताया गया है कि ग्वाल तालाब की मिट्टी नीलामी नियम विरुद्ध की गई है। यदि सार्वजनिक रूप से विज्ञप्ति जारी कर नीलामी की जाती तो शासन को अधिक राजस्व की प्राप्ति होती और कार्य भी नियमानुसार होता, लेकिन गुपचुप तरीके से नीलामी करने से भ्रष्टाचार की आशंका है। इस कारण नीलामी निरस्त की जाए।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });