KHABAR : जीरन पुलिस मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास मे फरार 2500 का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 7, 2023, 6:55 pm Technology

पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी द्वारा लंबित मामलो के निराकरण के सभी थाना प्रभारियो को निर्दैश दिय गये है। उक्त निर्दैशो के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश और नगर पुलिस अधीक्षक फूलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कन्हैया लाल दांगी के नैत्रत्व मे थाना जीरन के अपराध क्रमांक 73/2023 धारा 452.307.506.294.323.34 भादवि मे फरार आरोपी प्रदीप पिता गोपाल भट्ट उम्र 30 वर्ष नि जय प्रकाश नगर जीरन को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है। उक्त आऱोपी द्वारा अपने पारिवारिक मामले मे लडकी के गुमने की बात को लेकर के झगडा किया था। जिसमे घायल राजकुमार शर्मा को लोहे की राड से मारपीट की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच द्वारा 2500 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने मे उनि आरसी खंडेलवाल , प्रआऱ गोविंद सिंह ,प्रआर चालक मनोहर बैरागी, आऱ रविन्द्र पाटीदार , पंकज कुमावत , आर राम पाटीदार , महिला आर भावना , सैनिक मुकेश , बलवंत सिंह , सैनिक शंकर सिंह का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });