KHABAR : 7 वर्ष पुराने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे फरार आरोपी लुधियाना पंजाब 950 किमी दुर से गिरफ्तार, थाना जीरन पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 13, 2023, 5:39 pm Technology

पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी द्वारा फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये सभी थाना प्रभारियो को निर्दैशित किया गया है जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस् अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश और नगर पुलिस अधीक्षक फूल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कन्हैया लाल दांगी के नैत्रत्व मे थाना जीरन के अपराध क्रमांक 118/2017 धारा 8/15/25 एनडीपीसएक्ट मे फरार आरोपी जगदेव सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह जाट उम्र 30 वर्ष नि ग्राम अठुर थाना अठुर जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया है। उक्त वारंटी की सूचना मिलने पर प्रायवेट गाडी अधिग्रहित कर एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी हेतु भेजी गयी थी। जिसके अथक प्रयास से आऱोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है। उक्त वारंटी को पकडने मे प्रायवेट वाहन से प्रआर राम प्रसाद शर्मा आर राजाराम जाट , आर धर्मेन्द्र सिहं का सराहनीय योगदान रहा। जिसे 13 जून को न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });