पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा फरार आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला नीमच पुलिस अधीक्षक महोदय अमित तोलानी द्वारा अधिक से अधिक फरार आरोपीयो को गिरफ्तार करनें के निर्देश सभी थाना प्रभारियों कांे दिये गये थे। इसी तारतम्य् में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रामतिलक मालवीय के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक केसी चैहान व उनकी टीम नें तत्परतापुर्वक कार्यवाही करतें हुए माननीय न्यायालय जावद के प्रकरण क्रमांक 439/2018 धारा 138 एनआई एक्ट में विगत 05 साल से फरार आरोपी लखन पिता जगदीशचंद्र सोलंकी उम्र 33 निवासी तिलस्वा चैराहा सिंगोली थाना सिंगोली जिला नीमच को गिरफ्तार किया जाकर कल दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्य मे निरी केसी चैहान, प्रआर 315 मनोज ओझा, आर सुभाष गहलोत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।