KHABAR:- दस हजार रुपए ने ले ली युवक की जान, सूदखोरों ने ब्याज के रुपयों के लिए की थी पिटाई, जहर खाया, पढ़े खबर

MP 44 NEWS September 13, 2023, 5:54 pm Technology

सूदखोरों से परेशान होकर एक युवक ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक ने चार-पांच लोगों से 10 हजार रुपए उधार लिए थे। जिसके ब्याज के लिए उसे परेशान किया जा रहा था। सूदखोरों ने कुछ दिनों पहले युवक से मारपीट की थी। साथ ही धमकियां भी दे रहे थे। इससे परेशान होकर युवक ने सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मामला चंदेरिया थाना क्षेत्र का है। युवक ने मंगलवार को जहर खाया और बुधवार सुबह उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मीरा मार्केट में की थी पिटाई घोसुंडा निवासी दिनेश सालवी (35) ने चार-पांच लोगों से दस हजार रुपए उधार लिए थे, जिसके ब्याज को लेकर लगभग 5-7 दिनों से युवक को सूदखोर परेशान कर रहे थे। कुछ दिनों पहले युवक दिनेश सालवी की सूदखोरों ने मीरा मार्केट में पिटाई भी कर दी थी। इसी बात को लेकर वह काफी डिप्रेशन में था। लगातार उसको धमकी अभी दी जा रही थी। दिनेश सालवी इस घटना के बाद घर में ही रहता था। बाहर निकलना भी बंद कर दिया था। बाइक लेकर निकला था, शाम को आया तो बिगड़ी हुई थी तबीयत वह मंगलवार दोपहर को बाइक लेकर घर से निकला। रात को लौटा तो वॉमिटिंग कर रहा था। उसकी हालत खराब होती देख उसकी पत्नी और आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां आईसीयू में उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बुधवार सुबह दिनेश साल्वी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घोसुंडा सरपंच दिनेश भोई ने बताया कि दिनेश साल्वी के परिवार में उसकी बुजुर्ग मां, पत्नी और तीन बच्चे हैं। उसकी दो लड़कियां और एक लड़का है। दिनेश साल्वी मजदूरी करता था। तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी। इस पर घर पहुंचे और उसे हॉस्पिटल एडमिट करवाया। इसकी जानकारी मिलते ही चंदेरिया थाना पुलिस से एएसआई महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });