KHABAR:- हथियार सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पांच महीने पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार बदमाश ने किया था खुलासा, पढ़े खबर

MP 44 NEWS September 20, 2023, 11:55 am Technology

कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई के आरोपी धीरज उर्फ धीरू चारण को गिरफ्तार किया है। एएसआई सूरज कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को शास्त्री कॉलोनी निम्बाहेड़ा में एक व्यक्ति के कब्जे से मिली एक अवैध पिस्टल व दो कारतूस के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में पिस्टल और कारतूस राजोरा गली निम्बाहेड़ा के पवन भांबी से खरीदना बताया था। पवन भांबी को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। जिसने पिस्टल व कारतूस अपने दोस्त मण्डला चारण थाना सदर निम्बाहेडा निवासी 26 वर्षीय धीरज उर्फ धीरू पुत्र कालुराम चारण से खरीदना बताया। एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता हैड कांस्टेबल हरविन्दर सिह, कॉस्टेबल रामकेश, रणजीत, विजय सिंह, अमीत, सुमित व हेमन्त द्वारा तत्परता दिखाते हुए पिस्टल व कारतूस सप्लायर धीरज उर्फ धीरू चारण को गिरफ्तार किया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });