पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मन्दसौर अनुराग सुजानिया द्वारा स्थाई / फरारी / ईनामी में फरार वारण्टियो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गोतम सोलंकी एवं एसडीओपी महोदय क्रिती बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भावगढ़ व उनकी टीम द्वारा 5000 रू. के इनामी वारण्टी को गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण:- पुलिस थाना भावगढ़ पर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय मन्दसौर के न्यायालय से जारी प्रकरण क्र. 955/2014, अप.क्र. 85/2014 धारा 379 भादवि. 34 (2) आबकारी एक्ट में आरोपी मोहम्मद पिता सलीम कुरैशी निवासी सदर बाजार बडावदा थाना बडावदा जिला रतलाम (म.प्र.) के विरूद्ध स्थाई वारण्ट जारी किया गया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000 रू. का इनाम घोषित किया गया है जिसे थाना प्रभारी भावगढ व उसकी टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मन्दसौर पेश किया गया।
गिरफ्तार सुदा स्थाई वारण्टी:- मोहम्मद पिता सलीम कुरैशी निवासी सदर बाजार बडावदा थाना बडावदा जिला रतलाम (म.प्र.) सराहनीय कार्य:- थाना प्रभारी थाना भावगढ निरीक्षक के. सी. चौहान, सउनि कार्य. मुन्नालाल नेका, प्र. आर. 680 कुलदीपसिह चौहान, आर 631 अर्जुन सिन्दल, आर.695 देवेन्द्र लबाना की विशेष सराहनीय भुमिका रही ।