KHABAR : मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम जालिनेर में शनिवार रात को एक महिला का शव कुएं में मिलने से फैली सनसनी, पुलिस मामला दर्ज कर जुटी जांच में, शव का किया गया पीएम, पढ़े खबर

MP44 NEWS April 7, 2024, 1:00 pm Technology

मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जालिनेर में शनिवार की देर शाम एक महिला का शव उसी के कुएं में मिला। महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। मिली जानकारी के अनुसार जालिनेर निवासी 40 वर्षीय शादीशुदा महिला गीता उर्फ बंटी पति कचरूलाल धनगर का शव उन्हीं के कुएं में मिलने की सूचना पर देर रात 8 बजे करीब मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला सुबह 11 बजे से कुएं पर गाय-भैंसों को चारा पानी करने गई थी और देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने महिला की तलाश की तो उसका शव कुएं में दिखाई दिया। फिलहाल मनासा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए महिला के शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });