KHABAR:- स्नैप बनाते समय नहर में गिरी कार, दो की मौत:एक गंभीर घायल, कांच तोड़कर निकला; मृतक PWD का कर्मचारी,पढ़े खबर

MP44NEWS January 16, 2025, 2:57 pm Technology

भोपाल में कार चलाते वक्त रील बनाने की वजह से हादसा हो गया। रील बनाने के दरमियान कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोलार पुलिस के मुताबिक,बुधवार रात करीब 11:30 बजे कोलार में रहने वाला पलाश गायकवाड़ (25) अपने दोस्त विनीत (22) और पीयूष गजभिए (24) के साथ बीती रात कोलार क्षेत्र में कार से घूम रहा था। इस दौरान तीनों युवक चलती कार में मोबाइल से रील बनाने लगे। तभी इनायतपुर नहर में उनकी कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में पलाश और विनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। साथ ही घायल पीयूष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बुधवार रात को कार कंट्रोल खोकर नहर में जा गिरी। कार के कांच तोड़कर बमुश्किल निकाले गए शव मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के शव कार के कांच तोड़कर बमुश्किल बाहर निकाले गए। बताया जा रहा है कि अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती, तो दोनों की जान बच सकती थी। पुलिस का कहना है कि पीयूष के बयान अभी पूरी तरह से दर्ज नहीं हो सके हैं। सूचना के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि पलाश और विनीत पीडब्ल्यूडी के ग्रेड 4 कर्मचारी थे। दोनों की अनुकंपा नियुक्ति हुई थी, जबकि घायल पीयूष अमेज़न में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। परिजनों ने बताया कि गाड़ी विनीत चला रहा था। हादसे में पीयूष की जान बच गई। फिलहाल उसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा हैं। पिता ने बताया आंखों देखा हाल पीयूष गजभिए के पिता विकास गजभिए ने बताया, "रात 11:53 बजे मुझे फोन आया। किसी ने कहा कि पीयूष का एक्सीडेंट हो गया है। मैं तुरंत इनायतपुरा स्थित पुलिया पर पहुंचा। पलाश एक जगह पड़ा था, उसके सिर में गंभीर चोटें थीं। मेरा बेटा बाहर पड़ा था और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगा रहा था। विनीत कार में ही फंसा हुआ था, जो नहर में गिरी हुई थी।" उन्होंने आगे कहा, "पीयूष ने बताया कि पीछे का कांच टूटा था। वह कांच तोड़कर किसी तरह बाहर आया। उसने गाड़ी के गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खुल सके। इसी वजह से वह विनीत को बाहर नहीं ला सका।" विकास ने बताया कि पीयूष ने यह भी बताया कि विनीत स्नैप चैट का इस्तेमाल करते हुए गाड़ी चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दोनों के शव कार के कांच तोड़कर बमुश्किल बाहर निकाले। संकरी पुलिया बनी हादसे की वजह मृतक विनीत के जीजा मनीष ने बताया, हमें पता चला कि एक्सीडेंट हो गया है। हमने घायलों को रेस्क्यू किया। सुबह घटना स्थल पर जाकर देखा तो पता चला कि पुलिया काफी संकरी है, जबकि सड़क चौड़ी है। इसके अलावा, पुलिया पर बैरिकेडिंग भी नहीं की गई थी। इसी कारण यह हादसा हुआ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });