नीमच, निप्र। नगर समस्या सुझाव ग्रुप के बैनर पर अग्रोहा भवन नीमच परिसर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। इस दौरान बालाजी मित्र मण्डल के अजय ज्ञानानी व मिक्की कालरा के साथ मिलकर एनएसएसजी सदस्यों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया और इस पाठ को सस्वर करके भक्ति के अलग एहसास को जगाते दिखे। बताते चलें कि पूरे वातावरण में भक्ति की एक अलग धारा बहती हुई दिखाई दी। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धा और भक्ति को बढ़ावा देना था। ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने बताया कि ग्रुप के सदस्यों ने पूरे श्रद्धा भाव से इस आयोजन में भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन से एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। सुन्दरकाण्ड के बाद सामुहिक हनुमान चालीसा का वाचन हुआ जिसमें लोकप्रिय विधायक दिलीपसिंह परिहार ने पूरे मनोयोग से दरबार मे हाजरी लगाकर श्री राम जानकी व बजरंगबली की आरती भी उतारी ओर भोग भी लगाया। ओर ग्रुप सदस्यों के साथ हनुमान जी के भजनों पर नृत्य भी किया। प्रभु श्रीराम व हनुमानजी के साथ गणेशजी व बाबा खाटूश्यामजी के जयकारे भी लगाए। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि ये देश राम का परिवेश राम का जन्मभूमि पर मन्दिर बना है प्रभु राम के आदेश से। आज यहां सुन्दरकाण्ड हुआ है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल धार्मिक भावना को बल मिलता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। विधानसभा में जो बजट पास हुआ है वो अद्भुत है, सर्वहारा वर्ग के कल्याण का बजट है। उधर लोकसभा चल रही है जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास से भारत को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे है। सुन्दरकाण्ड समापन पर आरती पश्चात ग्रुप के महिला व पुरुष सदस्यों ने भजनों पर सुंदर प्रस्तुतियां भी दी। उसके बाद उपस्थित सदस्यों की भोजन प्रसादी भी रखी गई। इस दौरान ग्रुप के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।