1 अप्रैल 25 से प्रॉपर्टी के लिए नई गाइड लागू होने वाली है। नई गाइड लाइन से जमीन खरीदना महंगा होगा। प्रॉपर्टी खरीदने की नई गाइड लाइन के पहले वित्तीय वर्ष के खरीरी दिन 31 मार्च को देर रात तक रजिस्ट्रार कार्यालय खुला रहा। सुबह से रात तक 120 रजिस्ट्रियां हुई। रजिस्ट्रार कार्यालय को करीब 1 करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिला।
रतलाम रजिस्ट्रार कार्यालय में आम दिनों में 70 से 80 रजिस्ट्रियां होती है। करीब 60 से 70 लाख रुपए का राजस्व मिलता है। मंगलवार से प्रॉपर्टी की नई गाइड लाइन लागू होने वाली है। इसको देखते हुए वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन सोमवार को रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ सुबह से ही महलवाड़ा स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में रही। रात 10 बजे तक 120 रजिस्ट्रियां हो पाई। पिछले साल भी इतनी ही रजिस्ट्रियां हुईं थी। विभाग को उम्मीद थी कि ये संख्या बढ़ेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पंजीयक कार्यालय में रात तक रजिस्ट्री कराने के लिए लोग मौजूद रहे।
पंजीयक कार्यालय में रात तक रजिस्ट्री कराने के लिए लोग मौजूद रहे।
यहां बढ़ेगी गाइड लाइन
जिले की 2 हजार 774 लोकेशन में से 1 हजार 553 लोकेशन में गाइड लाइन बढ़ेगी। इनमें 368 लोकेशन ऐसी है जहां 1 से 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। 732 लोकेशन में 11 से 20 प्रतिशत व 287 लोकेशन में 21 से 30 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित की है।
48 नई कॉलोनियां व लोकेशन जुड़ेगी
इसमें सैलाना की 155, आलोट की 206 एवं जावरा की 697 लोकेशन में गाइड लाइन बढ़ना प्रस्तावित है। रतलाम जिले में 48 नई कॉलोनियां व लोकेशन जुड़ेगी। इनमें रतलाम शहर की 40 कॉलोनी लोकेशन शामिल हैं।
रतलाम की ये लोकेशन होगी शामिल
रतलाम की लोकेशन या कॉलोनी में एमपी 43, फुड प्लाजा, गोल्डन पार्क कॉलोनी, सिटी एवेन्यू, शुभम कुंज, सूरज विहार फेस 2, मिथिला रत्न परिसर, जे.जे. क्यूर रेजिडेंसी, सांवलिया मां कवलका रेजिडेंसी, एसआर इंफेरेटी, एसएस. इंडस्ट्रियल पार्क, तिरुपति रेजिडेंसी, राज टाउनशिप, ऋषभ प्रीमियम, पिनेकल सिटी, सीताराम टाउनशिप, रहमानी रेजिडेंसी, मारुति परिसर, कटारिया सिटी ब्लॉक फेज 1 तथा फेस 2, अमोकिंग हकीमिया कॉलोनी, शुभम विहार एनएक्स, माधव बाग, श्री बालाजी रेजिडेंसी, श्रीकृष्ण विहार, श्री सिद्धि विनायक फेस 7, बसंत श्री फेस 2 न्यू बायपास रोड, खाराखेड़ी, जुलवानिया, मांगरोल, करमदी, तितरी, मथुरी, सागोद, खेतलपुर, बिबड़ोद, बंजली, शामिल है।
उपपंजीयक प्रसन्नकुमार गुप्ता समेत स्टाफ देर रात तक कार्यालय में मौजूद रहा।
उपपंजीयक प्रसन्नकुमार गुप्ता समेत स्टाफ देर रात तक कार्यालय में मौजूद रहा।
जावरा में ये लोकेशन होगी शामिल
जावरा में जो नवीन 7 कालोनियां लोकेशन प्रस्तावित की गई हैं उनमें रोजाना, अर्निया पीथा मंडी, आदेश्वर रेजिडेंसी रोड पर, अर्निया पीथामंडी, लालबाग, सार्थक ग्रीन सिटी तथा दो लाइन बाईपास पर शामिल है। सैलाना में केवल एक अयोध्यापुरम लोकेशन प्रस्तावित है।
जानिए कहां कितनी महंगी होगी जमीन
कॉलोनी वर्तमान दर (रुपए) इतने होंगे भाव (रुपए)
अपूर्वानगर 5800 6400
आदिनाथ कॉलोनी 4400 5500
कल्याण नगर 4700 5200
ग्लोबस सिटी 7700 8500
मालवानगर 5800 7200
डोंगरानगर 4600 5500
बसंत श्री 5000 6500
होमगार्ड कॉलोनी 4100 5500
अभयनगर 5200 6000
(उक्त जानकारी रजिस्ट्रार कार्यालय के अनुसार प्रति वर्ग फीट के हैं)