भाजपा के बाद अब कांग्रेस को भी अपने नेता और कार्यकर्ताओं की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है। यह हालात उस वक्त बने जब देर रात कांग्रेस ने अपनी फेहरिस्त की आधिकारिक घोषणा कर दी। पार्टी ने 40 वार्डो में जहां नए चेहरों पर दांव अजमाया तो वही पुराने नेता कांग्रेस से रूठ गए। जिसमे कांग्रेस के पूर्व पार्षद, पूर्व ब्लॉक महामंत्री, आरटीआई एक्टिविस्ट हारून रशीद कुरैशी है। कांग्रेस से उनका जुड़ाव 28 सालो से है। जिसपर टिकिट न मिलने पर नाराजगी का इजहार किया और अलविदा कांग्रेस का संदेश सोशल मीडिया पर आम कर दिया। इसी कड़ी में एक नाम कांग्रेस जिला महामंत्री विमल शर्मा का है। उन्होंने भी अपना इस्तीफा मंजूर करने के लिए सोशल मीडिया पर एक मेसेज वायरल किया। जिसमे लिखा की कांग्रेस को निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं। कांग्रेस में निपटाने का खेल चल रहा। में कांग्रेस पद से इस्तीफा देता हु।