भाजपा और नीमच के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है की बगावत की ज्वालामुखी शांत होने का नाम नही ले रही। एक के बाद कई वार्डो से विरोध की आवाज बुलंद होकर प्रदेशभर में गूंज रही है। इस अध्याय में एक और नाम वार्ड नंबर 15 का जुड़ गया है। जिसमे जोड़ तोड़ का आरोप लगाते हुए गलत हाथो में भाजपा का कमल सौंपने की बात पर कड़ा आक्रोश जताया जा रहा है। भाजपा को उम्मीदवार बदलने की नसीहत की जा रही है साथ ही समिति का गठन कर निर्दलीय पार्षद के चयन पर भी जोर दिया जा रहा है। जो की भाजपा के लिए मुश्किलें पैदा करने वाला है। वार्ड की आम जनता से जब एमपी 44 की टीम रूबरू हुई तो वार्ड वासियों की एकजुटता और संयुक्त विरोध भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ देखने को मिली। आरोप लगाए गए की भाजपा के वरिष्ठ नेता जानते है की इस वार्ड को कोन सक्रीय है और कौन जिताऊ उम्मीदवार। बावजूद इसके गलत हाथो में वार्ड की कमान सौंप दी है। आइए जानते है स्थानीय लोगो की मुंह जुबानी