KHABAR : बी.एस. कलेश ने नीमच में अपर कलेक्टर का पदभार संभाला,पढ़े खबर

MP44 NEWS August 18, 2025, 7:20 pm Technology

राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश को नीमच जिले में पदस्थ किया गया है। उन्होंने सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। कलेश इससे पहले जिला खरगोन में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। स्थानांतरण आदेश के बाद उन्होंने नीमच में कार्यभार संभालते हुए कहा कि जिले के समग्र विकास, आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और प्रशासन को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। पदभार ग्रहण के दौरान कार्यालयीन कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और जिले की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। नए अपर कलेक्टर के रूप में कलेश से नीमचवासियों को विकास की दिशा में नई ऊर्जा और गति मिलने की उम्मीद है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });