*KHABAR : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतिम दिवस वन स्टॉप सेंटर नीमच में की गई साफ-सफाई, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP 44 NEWS October 3, 2025, 12:16 pm Technology

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत आज अंतिम दिवस महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर(सखी)नीमच में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा,जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव एवं महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सफाई कार्य किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने बताया कि स्वच्छता से ही स्वस्थता है। हम सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो इस अभियान का उद्देश्य है। अभियान में अंतिम दिवस आज वन स्टॉप सेंटर नीमच की साफ-सफाई स्टॉफ के साथ मिलकर की गई। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर प्रभारी प्रशासक श्वेता जैन,सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर चंदा साल्वी, सोशल केस वर्कर पूजा मिश्रा,रीना पाठक,महिला एएसआई अनीता मसार,महिला हेड कांस्टेबल कृष्णा गायरी, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता चंदा नागर तथा सुरक्षा कर्मी मानकुंवर आदि उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });