*KHABAR : गोमाबाई नेत्रालय प्रबंधन द्वारा जन सुविधा विस्तार, राजस्थान के आसींद क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर नेत्र रोग परीक्षण केंद्र की सौगात, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP 44 NEWS January 12, 2026, 2:14 pm Technology

नीमच।अग्रणी नेत्र चिकित्सा संस्थान गोमाबाई नेत्रालय द्वारा उच्चकोटि की नेत्र रोग परीक्षण सेवाओं के विस्तार अभियान के अंतर्गत राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद में रविवार 11 जनवरी को सम्बद्ध क्षेत्र के नेत्र रोगियों की स्थानीय स्तर पर ही सुगमतापूर्वक नियमित जांच हेतु ग्रीन विजन सेंटर का शुभारंभ किया गया। गोमाबाई नेत्रालय प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,अंधत्व निवारण और नेत्र रोग निदान के राष्ट्रीय अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दे रहें गोमाबाई नेत्रालय संस्थान ने दूरस्थ अंचलों में नेत्र रोगियों की आंखों की नियमित जांच और उचित उपचार परामर्श सुविधा सुगमतापूर्वक सुलभ करवाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश और राजस्थान में अलग - अलग स्थानों पर 7 विजन सेंटर स्थापित किये हैं। इसी तारतम्य में आसींद में भी आठवें सेंटर के रूप में ग्रीन विजन सेंटर प्रारंभ किया गया हैं। यह केंद्र आसींद क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात सिद्ध होगा। अभी तक इस अंचल से नेत्र रोगियों को आंखों की जांच के लिए भीलवाड़ा अथवा नीमच स्थित गोमाबाई नेत्रालय जाना पड़ता था। इससे आवागमन में बहुत समय और धन का व्यय होता था। नेत्रालय प्रबंधन ने व्यापक जन हितों को ध्यान में रखते हुए यह नवींन केंद्र स्थापित किया हैं। इसका लाभ यह होगा कि आसींद क्षेत्र के नेत्र रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही आंखों से सम्बंधित सभी प्रकार के रोगों की गोमाबाई नेत्रालय के माध्यम से सुलभ उच्च स्तरीय जांच सुविधा और वीडियो के माध्यम से नीमच एवं भीलवाड़ा केंद्र के विशेषज्ञ चिकित्सको से सीधे चर्चा तथा उपचार परामर्श भी मिल सकेगा। इस केंद्र पर चश्में के नम्बर की जांच और आवश्यकता अनुसार न्यूनतम दरों पर धूप एवं नजर के चश्में और जरूरी दवाइयां भी मिलेंगी। इस केंद्र द्वारा जांच के आधार पर जटिल रोगों की उच्च स्तरीय जांच तथा ऑपरेशन के लिए रेफर किये जाने वाले रोगियों को गोमाबाई नेत्रालय नीमच तथा भीलवाड़ा केंद्र पर निःशुल्क पंजीयन सुविधा भी दी जायेगी। जानकारी के अनुसार शीघ्र ही गुलाबपुरा और आसींद में भी ऐसे ही विजन सेंटर शुरू किए जायेंगे। आसींद में नवींन विजन सेंटर शुभारंभ अवसर पर गो गोमाबाई नेत्रालय के तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद रोग परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें शिविर में नेत्रालय के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सको ने अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से 300 से अधिक क्षेत्रीय नागरिकों की आंखों में मोतियाबिंद रोग सम्बंधी की जांच कर उचित उपचार सम्बंधी परामर्श प्रदान किया। शिविर में कई गई जांच के आधार पर 40 व्यक्तियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया हैं जिनका निर्धारित समय पर गोमाबाई नेत्रालय में ऑपरेशन किया जाएगा। इस अवसर पर नजदीक की कमजोर नजर वाले जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क नजर के चश्में तथा दवाइयां भी प्रदान की गई

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });