नीमच। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नीमच मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी “दरिद्र नारायण सेवा – नारायण सेवा” का भव्य आयोजन पीपल के पेड़ के पास, फोर जीरो चौराहे के सामने किया जा रहा है। इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद एवं दरिद्र महानुभावों को शुद्ध देसी घी से निर्मित स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों का भोजन (प्रसादी) कराया जाएगा।
इस पुनीत आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा और मानवता के मूल्यों को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
नीमच मित्र मंडल के अध्यक्ष विमल जैन सरावगी एवं वरिष्ठ सदस्य सुरेन्द्र सेठी, ओमप्रकाश मंत्री, पारस कोटिफिड़ा, कमल जैन, सीताराम सैनी, कमल गर्ग, रूपाली पं., पंकज पारीक, अशोक जिंदल, महावीर शर्मा, पवन पारीक, विनीत, पाटनी अवंती लाल शर्मा, पंकज गोयल, सीताराम ग्वाला, लालू सैनी, सहित मंडल के समस्त सदस्यों ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर पर भोजन प्रसादी का लाभ लेकर इस सेवा यज्ञ का हिस्सा बनें।
नीमच मित्र मंडल का यह आयोजन सामाजिक समरसता, मानव सेवा और भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपराओं का अनुपम उदाहरण है