नीमच | माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नागरिकों को शुद्ध जल उपलब्ध करवाने एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए संपूर्ण प्रदेश में प्रारंभ की गई जल सुनवाई के तहत नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा भी नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय स्थित जलकल शाखा में मंगलवार 13 जनवरी को जल सुनवाई का आयोजन किया गया! जलकल सभापति छाया वीरेंद्र जायसवाल ने जलकल अधिकारियों के साथ बैठकर नागरिकों की पेयजल संबंधी समस्याएं सुनी तथा जलकल अमले के साथ मौके पर जाकर समस्या का निराकरण करवाया! प्रथम जल सुनवाई में 7 नागरिकों की समस्या सुनकर उनका निराकरण किया गया!
मुख्य नगर पालिका अधिकारी बामनिया ने बताया कि जलसुनवाई में लीकेज की पांच समस्याएं तथा एक शिकायत नल में पानी नहीं आने तथा एक शिकायत नल कनेक्शन की मांग से संबंधित थी! लीकेज संबंधी पांच समस्याओं में से चार का निराकरण किया गया तथा एक का कार्य प्रगति पर है! इसी प्रकार नल में पानी नहीं आने की शिकायत का मौके पर जाकर निराकरण किया गया तथा नल कनेक्शन संबंधी शिकायत पर आवेदक को विधिवत आवेदन देकर नल कनेक्शन लेने की समझाइश दी गई!
जल सुनवाई में जलकल शाखा प्रभारी उप यंत्री अनु सोलंकी, केमिस्ट सुरेश पवार, नाथु लाल नागर व बीटीएल कंपनी के आकाश भी उपस्थित थे! जलकल सभापति जायसवाल एवं उपयंत्री सोलंकी ने नपा अमले के साथ मौके पर जाकर लिकेज दूरस्ती कार्य करवाया एवं समस्या का निराकरण किया!