*KHABAR : रामपुरा पुलिस मिली सफलता लाखो के गेहूं की हेरा फेरी करने वाला फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP 44 NEWS January 14, 2026, 5:27 pm Technology

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को फरार अपराधियो को पकडने एवं अपराध की रोकथाम करने के निर्देश दिये गये है जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसोदिया एवं प्रभारी SDOP मनासा निकिता सिंह के मार्गदर्शन तथा विजय सागरिया, थाना प्रभारी थाना रामपुरा के नेतृत्व मे टीम द्वारा फरियादी प्रकाशचंद घोटा ग्रीन मर्चेनंट कमीशन निवासी रामपुरा के साथ अहमदाबाद की धनलक्ष्मी केनवास नाम की फर्म द्वारा मोबाईल के माध्यम से 254.20 क्विंटल गेहूँ 2405 रूपये प्रति किवंटल के हिसाब 06 लाख 11 हजार 351 रूपये की धोखाधडी करने के मामले मे थाना रामपुरा के अप.क्र.180/22 धारा 420 भादवि मे फरार जिग्नेश पिता विनयचंद शाह उम्र 51 साल निवासी अहमदाहाद गुजरात को अहमदाबाद गुजरात से क्राइम ब्रांच गुजरात व साइबर सेल नीमच की मदद से गिरफ्तार करने मे मिली सफलता । -आरोपी द्वारा 2022 से लगाकर 2026 तक इसी प्रकार से अलग अलग राज्यो मे कुल 03 करोड 29 लाख 55 हजार 800 रुपये की धोखाधडी की गई । अपराधिक रिकार्ड – 1.थाना असलाली अहमदाबाद 36 टन चावल कुल कीमत 63 लाख 55 हजार रुपये । 2.थाना नयागां ढाणे महाराष्ट्र मटर 350 क्विंटल, चना 300 क्विंटल कुल किमत 42 लाख 31 हजार 500 रुपये । 3.वर्ष 2024 मे थाना लहार भिण्ड मे 800 क्विंटल ज्वार व बाजरा 300 क्विंटल किमत 33 लाख 69 हजार 300 रुपये 4.वर्ष 2025 मे थाना हरपालपुर जिला छतरपुर मे गेंहु 3220 क्विंटल किमत 1 करोड 90 लाख रुपये । सराहनीय कार्यः - निरीक्षक विजय सागरिया थाना प्रभारी रामपुरा, सउनि हरिसिंह सिसोदिया, सउनि नसीम अहमद , आर.434 मुकेश मछार, आर 129 रघुवीर सिंह, आर.597 विजय बारीवाल, पुलिस थाना रामपुरा तथा प्र.आर. प्रदीप शिंदे , आर लखन प्रताप सिंह, आर. कुलदीप सायबर सेल नीमच व क्राइम ब्रांच अहमदाबाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });