पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा जिलें में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सफलतम प्रयास किये जा रहे है। वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु संबंधित विभागों के समन्वय से यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ, रेस्टोरेशन, ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर परिशोधन करना, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में संकेतक बोर्ड लगाने, प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं वाहन चालकों को जागरूक करने हेतु समय समय पर जागरूकता अभियान एवं वाहन चैंिकग अभियान चलाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप विगत् वर्ष 2024 की तुलना में सड़क दुघर्टनाओं में कमी आई है।
वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु गत् वर्ष 2024 की तूलना में जिला पुलिस नीमच द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई है, जो निम्नानुसार है -
1 वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयासों के फलरूवरूप वर्ष 2024 की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में 15 प्रतिशत की कमी एवं घायलों की संख्या में 21 प्रतिशत की कमी आई है।
2 सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जिला पुलिस नीमच, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, नगर पालिका, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आदि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समय सयम पर रोड़ रेस्टोरेशन की कायवाही की जा रही है।
3 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर सड़क दुघटनाओं में कमी लाने हेतु आवश्यकतानुसार संकेतक साईन बोर्ड, सूचनात्मक साईन बोर्ड, रम्बल स्ट्रीप, थर्मोप्लास्टीक मार्किंग, केट आई फिक्सिंग, सोलर स्टेण्ड़ सोलर ब्लिंकर, स्पीड ब्रेकर लगवाये गये है।
4 ऐसे स्थान जहॉ बार बार सड़क दुघटनाएं होती है ऐसे स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है।
5 चिन्हित ब्लैक स्पॉटों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु संकेतक एवं रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था हेतु हेलोजन/हाई मास्क लगवाये गये है।
6 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वाहन चालकों को नसीहत/सीख के रूप में लेने हेतु प्रदर्शित कर वाहन चालकों को जागरूक करने हेतु प्रयास किया गया है।
7 समय समय पर यातायात विभाग द्वारा वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण हेतु शिविरों का आयोजन कराया गया है।
8 सड़क सुरक्षा समितियों की बैठकों में सभी विभागोें से चर्चा की जाकर दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सड़क दुर्घटनाओं के संभावित स्थलों, घुमावदार मोड़ो, रात्रि में लाईटिंग की व्यवस्था, संकेतक आदि बिन्दुओं पर चर्चा की जाकर उन्हे प्रभावी रूप से अमल में लाया गया है।
9 नगर पालिका नीमच से समन्वय कर ऐसे स्थान जो दुर्घटना संभावित है और प्रकाश की व्यवस्था नही है ऐसे स्थानों पर लाईटिंग की व्यवस्था करवाई गई है।
10 ब्लैक स्पॉट परिशोधन के अन्तर्गत फोरलेन एवं हाईवे से ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी क्षेत्रों से जोड़ने वाली सड़को, कट-ऑफ पाईंटों का पता लगाया जाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु रम्बल स्ट्रीप, संकेतक, लाईटिंग की व्यवस्था की गई।
11 पुलिस थाना यातायात एवं थाना प्रभारियों द्वारा समय समय पर स्कुलों, कालेजों, सार्वजनिक स्थलों, ग्राम चौपालों आदि पर छात्रों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
12 पुलिस थाना यातायात एवं जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा वर्ष 2024 की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 33 प्रतिशत अधिक समन शुल्क वसुल किया गया है।
वर्ष 2024-2025 में सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरणों की तुलनात्मक जानकारी
वर्ष कुल सड़क दुघर्टना कुल मृतक कुल घायल
2025 319 118 336
2024 374 117 425
वर्ष 2024-2025 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही
वर्ष चालान राशि
2025 17700 9042900
2024 15364 6806600