*KHABAR : सीएमओ बामनिया के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई, माधोपुरी बालाजी के पीछे बगीचा नंबर 21 पर अवैध निर्माण रुकवा कर निर्माण सामग्री जप्त की, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP 44 NEWS January 14, 2026, 8:06 pm Technology

नीमच| नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा अवैध अतिक्रमण व अवैध निर्माण के खिलाफ मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में जारी प्रभावी कार्यवाही के तहत 14 जनवरी बुधवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी बामनिया ने नगर पालिका टीम के साथ माधवपुरी बालाजी के पीछे स्थित बगीचा नंबर 21 पर पहुंचकर करीब 10000 फिट भूमि पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाया तथा निर्माण में उपयोग लाई जा रही रेती, सीमेंट, गिट्टी आदि निर्माण सामग्री जप्त करते हुए अवैध निर्माणकर्ता को तीन दिवस में भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए! इस दौरान राजस्व अधिकारी संजय पाटीदार, बगीचा शाखा प्रभारी महावीर जैन, राजस्व शाखा के महेंद्र साहू,लोक निर्माण शाखा के हेमंत सिसोदिया आदि भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ थे! मुख्य नगर पालिका अधिकारी बामनिया ने बताया कि माधवपुरी बालाजी के पीछे बगीचा नंबर 21 में अवैध निर्माण किये जाने की शिकायत पर नगर पालिका अमले के साथ वहां पहुंचकर अवैध निर्माण रुकवाया गया एवं सामग्री जप्त कर अवैध निर्माणकर्ता मोतीलाल धाकड़ को तीन दिवस में भूमि संबंधी दस्तावेज नगर पालिका कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं! निर्धारित अवधि मैं दस्तावेज प्रस्तुत होने पर दस्तावेजों की जांच पश्चात नगर पालिका द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जावेगी!

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });