*KHABAR : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत प्रशिक्षण एवं 100 दिवसीय बाल विवाह रोकथाम अभियान अंतर्गत जागरूकता गतिविधि आयोजित, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP 44 NEWS January 15, 2026, 7:50 pm Technology

नीमच | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिले में चलाये जा रहे बाछड़ा समाज के उत्थान हेतु " पंख अभियान" अंतर्गत व किशोर सशक्तिकरण कार्यक्रम जिसमें शालात्यागी बालिकाओं हेतु अग्रणी मॉड्यूल के 12 सत्रों का क्रियान्वयन आगामी माह में नीमच,मनासा एवं रामपुरा में किया जाना है इस हेतु 40 चयनित बाल हितेषी पंचायतो की 70 ऑगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं सेक्टर सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सह बाल विवाह रोकथाम जागरूकता गतिविधि का आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी मबावि नीमच अंकिता पंड्या द्वारा बाल हितैषी एवं महिला हितैषी पंचायत विषय पर प्रतिभागियों को आवश्यक निर्देश दिये गए,बाल विवाह रोकथाम व स्वैच्छिक सहायता समूह निर्माण में कार्यकर्ता की भूमिका पर प्रकाश डाला । प्रशिक्षण ममता हेल्थ व यूनिसेफ के जिला समन्वयक संदीप सिंह दीखित द्वारा लिया गया जिसमें बाल संरक्षण व बाल अधिकार, जेंडर व लिंग, महिलाओं के साथ हिंसा , पितृसत्ता व सकारात्मक मर्दानगी विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। सत्र के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी पंचायत में यह सत्र साप्ताहिक गतिविधि करने संबंधी योजना अपने अपने सुपरवाइजर को जमा की । साथ ही साथ बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता हेतु 100 दिवसीय बाल विवाह रोकथाम अभियान अंतर्गत बाल विवाह रोकने में सहयोग हेतु शपथ ली जाकर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सहयोग नुसरत खान व पूजा मिश्रा का रहा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });