*KHABAR : पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमीष अग्रवाल का 02 दिवसीय जिला नीमच का वार्षिक निरीक्षण, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 11, 2026, 12:57 pm Technology

नीमच | पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज महोदय निमीष अग्रवाल द्वारा दिनांक 10.06.2026 से 11.06.2026 तक 02 दिवसीय जिला नीमच का वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है। दिनांक 10.06.2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय निमीष अग्रवाल अपने वार्षिक निरीक्षण को लेकर नीमच पहुंचे। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुॅचनें पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा निमीष अग्रवाल का स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज महोदय मिनीष अग्रवाल द्वारा जिला नीमच के वार्षिक निरीक्षण से संबंधित नक्शों का सुक्षमता से अवलोकन किया गया। डीआईजी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों से शाखाओं के कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके कार्य निष्पादन का मूल्यांकन किया गया तथा कार्यों को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपादित किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से किया जाए तथा आमजन से संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कार्यालय की सभी शाखाओं के नक्शों के अवलोकन उपरांत डीआईजी महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा कार्यालय की व्यवस्थाओं को देखा गया। कार्यालय के निरीक्षण के पश्चात पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय निमीष अग्रवाल द्वारा पुलिस थाना नीमच केंट का निरीक्षण किया जाकर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस थाना नीमच केंट के निरीक्षण के दौरान डीआईजी महोदय द्वारा थाना नीमच केंट का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, कार्यालयीन कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं तथा प्रशासनिक प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। उक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });