*KHABAR : नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान, पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100% ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान पर नीमच, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 11, 2026, 4:19 pm Technology

नीमच | नीमच जिले ने कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में वर्ष 2025-26 की प्रमुख उपलब्धियों से प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) - ODOP: वर्ष 2025-26 में जिले को 134 इकाई स्थापना हेतु ऋण स्वीकृति का लक्ष्य प्राप्त हुआ। इसके विरुद्ध 134 प्रकरण स्वीकृत, 119 प्रकरण वितरित कर 119 इकाइयां स्थापित की गईं। 100% ऋण स्वीकृति के साथ नीमच जिला प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा है। जिले में ODOP योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा विश्वकर्मा हाईटेक कृषि फार्म, कन्नौरी, मालवा बाइट्स आदि ब्रांड नेम से अपने उत्पादों को स्थानीय बाजार एवं अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिल्ली, मुंबई में विक्रय कर लाभ अर्जित किया जा रहा है। उप संचालक उद्यानिकीश्री अतरसिह कन्‍नौजी ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना (MIDH):- संरक्षित खेती: वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में विकासखण्ड-जावद में शेडनेट हाउस का क्लस्टर तैयार कर कुल 41 कृषकों को लाभान्वित करते हुए 1,04,375 वर्गमीटर क्षेत्र में शेडनेट निर्माण कराया गया। इस तकनीक से किसान 2000 वर्ग मीटर में खीरा/शिमला मिर्च की खेती कर 4-5 लाख रुपये लाभ प्राप्त कर रहे हैं। शेडनेट निर्माण लागत 710/- प्रति वर्गमीटर का 50 प्रतिशत (355/- प्रति वर्गमीटर) अनुदान दिया जाता है। संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला संपूर्ण मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।- सब्जी/मसाला क्षेत्र विस्तार: MIDH/राज्य योजना अंतर्गत लक्ष्य 370.00 हेक्टेयर के विरुद्ध 100% पूर्ति कर 530 कृषकों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY): योजना घटक "पर ड्रॉप, मोर क्रॉप" अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल 612.5 हेक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई कार्य संपादित कर 624 कृषकों को लाभान्वित किया गया तथा दोनों वर्षों में 100% पूर्ति की गई। जिले में नवाचार, तकनीकी खेती एवं शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में सार्थक प्रगति हो रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });