*KHABAR : नीमच में फैटी लीवर जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 102 मरीजों ने लिया लाभ, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 11, 2026, 6:34 pm Technology

नीमच | जिला चिकित्सालय नीमच द्वारा ग्लोबल फैटी लीवर दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 मरीजों की फैटी लीवर स्क्रीनिंग एवं फॉलोअप किया गया। इस अवसर पर मरीजों को फैटी लिवर रोग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समय पर जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ.मनीष यादव ने शिविर में उपस्थित मरीजों को फैटी लिवर की स्क्रीनिंग, दैनिक दिनचर्या, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जिला चिकित्सालय नीमच में उपलब्ध फैटी लिवर से संबंधित निःशुल्क जांच सुविधाओं के बारे में भी बताया। डॉ.यादव ने बताया, कि फैटी लीवर एक "साइलेंट डिजीज" है, जिसके प्रारंभिक चरण में सामान्यतः कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। यदि समय रहते इसकी पहचान और उपचार न किया जाए तो यह आगे चलकर लिवर सिरोसिस, लिवर फेल्योर एवं लीवर कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श अत्यंत आवश्यक है। जिला चिकित्सालय नीमच द्वारा भविष्य में भी आमजन में गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा निःशुल्क जांच एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जावेगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });