*KHABAR : सीबीएन, मध्य प्रदेश इकाई को तीन बड़ी सफलताएँ : 27,000 ट्रामाडोल टैबलेट्स, 196 ग्राम एमडी एवं 4.673 किलोग्राम अफीम जब्त; चार आरोपी गिरफ्तार, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 11, 2026, 8:43 pm Technology

नीमच। मादक पदार्थों एवं मनःप्रभावी पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), मध्य प्रदेश इकाई ने 3 अलग-अलग अभियानों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए 27,000 ट्रामाडोल टैबलेट्स, 196 ग्राम एमडी (MD) तथा 4.673 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है। इन कार्रवाइयों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किए गए। प्रकरण-1 :जोधपुर में 27,000 ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद, एक गिरफ्तार दिनांक 10 जून 2026 को उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय को प्राप्त विशिष्ट गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों की एक टीम गठित की गई। सूचना थी कि राजस्थान पंजीयन क्रमांक वाली एक हुंडई आई-20 कार में मनःप्रभावी पदार्थ ट्रामाडोल टैबलेट्स की तस्करी की जा रही है। सीबीएन के अधिकारियों ने जोधपुर (राजस्थान) के झालामंड सर्किल क्षेत्र में निगरानी स्थापित कर संदिग्ध वाहन को रोका एवं उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई 27,000 ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद की गईं। एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत ट्रामाडोल टैबलेट्स एवं तस्करी में प्रयुक्त हुंडई आई-20 कार को जब्त कर लिया गया तथा वाहन में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। प्रकरण-2 : गरोठ टोल प्लाजा के समीप 196 ग्राम एमडी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार दिनांक 11 जून 2026 को सीबीएन गरोठ सेल को प्राप्त विशिष्ट सूचना के आधार पर गरोठ सेल एवं जिला अफ़ीम अधिकारी, गरोठ के कार्यालय के संयुक्त निवारक दल का गठन किया गया। सूचना थी कि गरोठ क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल द्वारा एमडी (MD) का परिवहन किया जा रहा है। सीबीएन अधिकारियों ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी तथा गरोठ टोल प्लाजा के निकट 8-लेन एक्सप्रेस-वे से पूर्व एक मोटरसाइकिल को उसके दो सवारों सहित रोका। तलाशी के दौरान वाहन चालक की जेब में पॉलीथीन बैग में रखी हुई 196 ग्राम एमडी बरामद हुई। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात बरामद एमडी एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया तथा दो व्यक्तियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे जांच प्रचलित है। प्रकरण-3 : प्रतापगढ़ (राजस्थान) में 4.673 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, एक गिरफ्तार दिनांक 11.06.2026 को जिला अफीम अधिकारी, नीमच-III को प्राप्त विशिष्ट सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। सूचना थी कि चित्तौड़गढ़ पंजीयन क्रमांक की होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति निम्बाहेड़ा क्षेत्र से अवैध अफीम लेकर छोटी सादड़ी क्षेत्र के मादक पदार्थ तस्करों तक पहुंचाने वाला है। टीम द्वारा संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी गई तथा ग्राम नरसाखेड़ी के निकट जे.एन.वी. स्कूल, निम्बाहेड़ा-छोटी सादड़ी मार्ग, तहसील छोटी सादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) में संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से पांच प्लास्टिक थैलियों में रखी कुल 4.673 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बरामद अफीम तथा होंडा शाइन मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच प्रचलित है। ⸻ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्य प्रदेश मादक पदार्थों एवं मनःप्रभावी पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });