नीमच | मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रामलाल मालवीय का 11 एवं 12 जून 2026को नीमच जिले का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रामलाल मालवीय 11 जून 2026, गुरुवार को सायं 06:00 बजे नीमच सर्किट हाउस पर आएंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। आयोग के सदस्य मालवीय 12 जून 2026, शुक्रवार को नीमच में प्रातः 10:30 बजे सर्किट हाउस नीमच पर योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति, आयोग में प्रचलित शिकायतों के जांच प्रतिवेदन व अद्यतन स्थिति के संबंध में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला संयोजक जनजातीय कार्य व अनुसूचित जाति विकास के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और दोपहर 01:00 बजे: जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से भेंट एवं चर्चा करेंगे तथा दोपहर 02:00 बजे विभाग द्वारा प्रचलित स्थानीय कार्यों का निरीक्षण करने के बाद सायं 6:00 बजे नीमच से उज्जैन होते हुए भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।