*KHABAR : जनसुनवाई में प्राप्त रास्ता विवाद शिकायत का मौके पर कराया गया शांतिपूर्ण निराकरण, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS August 1, 2026, 6:13 pm Technology

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में राजस्व विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम विश्‍निया में आवागमन के रास्ते से संबंधित विवाद का मौके पर ही उभय पक्षों की आपसी सहमति से सफलतापूर्वक समाधान कराया गया। अतिरिक्त तहसीलदार, नीमच ग्रामीण के न्यायालय में प्रकरण क्रमांक 0004/अ-13/2026-27 के अंतर्गत ग्राम विश्‍निया निवासी विष्णु पिता नारायण एवं नारायण पिता रामलाल, दोनों जाति दमामी, द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर ग्राम विश्‍निया स्थित सर्वे नंबर 861, रकबा 0.21 हेक्टेयर की भूमि पर आवागमन के मार्ग से संबंधित विवाद के निराकरण हेतु राजस्व विभाग का दल गठित किया गया। गठित दल ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर भूमि का निरीक्षण, सीमांकन एवं आवश्यक राजस्व कार्रवाई की। इसके पश्चात दोनों पक्षों से चर्चा कर आपसी सहमति बनाई गई और रास्ते से संबंधित विवाद का सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण समाधान कराया गया। मौके पर हुए इस समाधान से संबंधित कृषकों के लिए आवागमन का मार्ग सुगम हो गया। साथ ही, न्यायालय में लंबित प्रकरण का भी सौहार्दपूर्ण निराकरण सुनिश्चित हुआ। यह कार्रवाई जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के संवेदनशील, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });