*KHABAR : विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS August 1, 2026, 6:39 pm Technology

नीमच | विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त के शुभारंभ अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुभारंभ समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष यादव, एसएनसीयू इंचार्ज डॉ. प्रशांत राठौर एवं डॉ. संगीता भारती अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने माताओं को नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व, इसके लाभ तथा शिशु के स्वस्थ विकास में इसकी भूमिका के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर माताओं को बताया गया कि जन्म के बाद शीघ्र स्तनपान शुरू करना तथा शिशु को उचित एवं पर्याप्त स्तनपान कराना उसके पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं स्वस्थ विकास के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्यकर्मियों से स्तनपान के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा स्तनपान से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं समुदाय को स्तनपान के प्रति जागरूक कर स्वस्थ शिशु एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });