BIG_NEWS : देवर ने काका के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, काकी ने 1 KM भागकर बचाई अपनी जान, बेऔलाद है पीड़ित दंपती, कोई मदद को नहीं आया, पढ़े खबर

MP 44 NEWS October 31, 2022, 11:49 am Technology

बांसवाड़ा। ससुराल छोड़कर पीहर में बैठी भाभी को लेकर खफा देवर ने उसके काका प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। तभी काका बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। मरा हुआ सोच बदमाश और उसके साथी वहां से भाग गए। इससे पहले भतीजे ने खेत पर ही काम कर रही काकी के साथ भी मारपीट की, जिसने करीब 1 KM भागकर खुद की जान बचाई। पीड़ित दंपती बेऔलाद है, जिसने आरोपी के भाई को गोद लिया हुआ है। मामला भूंगड़ा थाने का है। जांच अधिकारी ASI अरविंद कुमार ने बताया कि छायणापाड़ा वाड़गुन निवासी सीता निनामा ने रिपोर्ट दी है। बताया कि शादी के कई साल बाद भी उसके कोई संतान नहीं हुई। इसलिए उसने भतीजे सुनील पुत्र लक्ष्मण निनामा की शादी कराई थी। उन्हाेंने सुनील को ही गोद भी लिया था। लेकिन, शादी के कुछ महीने बाद से ही सुनील की पत्नी नाराज होकर पीहर में बैठी हुई है। इस बात को लेकर सुनील का छोटा भाई संजू पुत्र लक्ष्मण नाराज था। संजू का आरोप है कि सुनील की पत्नी को भगाने में सीता और प्रकाश का हाथ है। बीती 25 अक्टूबर को सीता व प्रकाश खेत में काम कर रहे थे। तभी संजू और उसके साथ तुलसी पत्नी नारायण, नारायण पुत्र हूरजी वहां आए, जिन्होंने अकारण उनसे मारपीट शुरू कर दी। आरोपी संजू ने प्रकाश के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। इससे वह बेहोश होकर मौके पर गिर गया। आरोपियों ने सीता को भी मारा, जिसने करीब एक किलोमीटर दूर तक भागकर खुद की जान बचाई। अब तक पति प्रकाश के जिला अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह रिपोर्ट नहीं दे पाई थी। कोई मदद को नहीं आया पीड़िता का आराेप है कि गांव में खेत पर उनके साथ मारपीट हो रही थी। उन्होंने खूब शोर मचाया। गांव के लोगों ने भी देखा, लेकिन उनकी मदद को कोई नहीं आया। बेऔलाद होने के कारण परिवार के लोगों ने भी मुंह फेर लिया। ऐसे में उनके साथ कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });