चित्तौड़गढ़, 05 जून। उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लाम्बा द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाईन में अपराध गोष्ठी ली गई। जिसमें जिले के अपराधों की समीक्षा कर पेंडिग प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु दिशा- निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी एवं जिले के समस्त पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर अजयपाल लाम्बा द्वारा शुक्रवार को जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली। जिसमें उन्होंने अपराधो पर चर्चा कर सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने थाना की पेंडेंसी पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कम करने के निर्देश दिए। एक वर्ष से अधिक पेन्डिंग प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, थाने के मालखाना को व्यवस्थित कर माल का रखरखाव व निस्तारण करने तथा थाने पर दर्ज प्रकरणों में तुरंत अनुसंधान कर पीड़ित को न्याय दिलवाने की बात कही। महिला अत्याचार, सम्पति संबंधी अपराधों, पोक्सों प्रकरण व अन्य अपराधों में शीघ्र कार्यवाही कर अतिशीघ्र निस्तारण हेतू निर्देश दिये गये। सभी थानाधिकारी को अपने अपने थाना क्षेत्र में अपराधियों के सोशल मीडिया ट्रेड्स पर आपराधिक गतिविधियां आदि पर सतत् निगरानी हेतू दिशा निर्देश दिये गये। ग्राम रक्षक, सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्रों की सामुदायिक पुलिसिंग से संबंधित कार्यक्रम, अभियानों एवं कानून व्यवस्था के दौरान भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान आईजीपी अजयपाल लाम्बा ने कहा कि 1 जुलाई 2024 को लागू हुए नये कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के कियान्वित पर एवं आमजन मे नये कानून के प्रचार प्रसार व जागरुकता पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके साथ-साथ थाना पर आने वाले परिवादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा उनके द्वारा दी जाने वाली परिवादों पर तुरंत कार्यवाही करने की बात कही गई। गोष्ठी के दौरान एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह, सिकाऊ मुकेश सांखला, रावतभाटा भगवत सिंह सहित जिले के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर आईजी व एसपी ने पुलिस लाईन में वृक्षारोपण भी किया