मौसम विभाग के द्वारा शनिवार जिले में कई दिनों तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जिले में हो रही बारिश से सभी छोटे-बड़े नदी नाले पानी से लबालब भर गए हैं। लेकिन अब भी जिले के प्रमुख डैम, तालाबों को पानी दरकार है। शनिवार को भी जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन लो प्रेशर एरिया बन गया है। मानसून ट्रफ इस लो प्रेशर एरिया के केंद्र से होते हुए सीधी, ग्वालियर यानी मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से से गुजर रहा है। एक अन्य ट्रफ पूर्व-पश्चिम से होकर इन्हीं क्षेत्रों में एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की बात करें तो इससे बराबर नमी आ रही है, जो प्रदेश को प्रभावित कर रही है। इस वजह से गुरुवार देर रात से ही तेज बारिश जारी है, जो अगले 2 दिन तक होती रहेगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। शनिवार को सिस्टम आगे बढ़ेगा। इससे दक्षिण और मध्य हिस्से को प्रभावित करेगा। इसलिए कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और बाढ़ आ सकती है। बारिश अपडेट जिले में चालू वर्षा काल में अब तक 467.3 मिली मीटर से अधिक औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 498.3 मि.मी. वर्षा हुई थी। आज भी जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगें, कई स्थानों पर तेज से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान अपडेट शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।