मंदसौर जिले के कुल 253 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से रात में संपूर्ण अनुराग सुजानिया के निर्देश पर कॉम्बिंग गश्त की। इसमें सालों से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ा है। 2018 से वायडीनगर थाना क्षेत्र के अपराध में फरार इनामी आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल मालवीय निवासी 500 क्वार्टर मंदसौर एवं पप्पू मालवीय पिता शांतीलाल मालवीय निवासी मगरोड़ा जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है। थाना गरोठ पुलिस ने 5 वर्ष से फरार वारंटीयों को पकड़ा। नाहरगढ़ पुलिस ने 10 दिन से फरार आरोपी कमलेश पिता दशरथ बावरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जो 19 वारंटी पकड़े उसमें 3 थाना वायडी नगर, 3 थाना नई आबादी, 1 थाना अफजलपुर, 3 दलौदा, 1 मल्हारगढ़, 1 नारायणगढ़, 2 पिपलियामंडी, 1 सीतामऊ, 2 सुवासरा, 1 शामगढ़ एवं 1 थाना गरोठ ने तामिल किया।
75 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े
75 गिरफ्तारी वारंटी में 10 थाना वायडी नगर, 6 थाना नई आबादी, 5 4 भावगढ़, 8 अफजलपुर, 1 नाहरगढ़, 2 मल्हारगढ़, 1 • नारायणगढ़, 10 पिपलियामंडी , 10 सीतामऊ, 9 थाना सुवासरा, 5 शामगढ़, 1 गरोठ, 7 भानपुरा एवं 1 गांधीसागर के द्वारा कार्रवाई की गई है। जबकि 34 गुंडे और 48 निगरानी बदमाश से भी वर्तमान गतिविधी के संबंध में पूछताछ की गई। 29 अवैध शराब के प्रकरण भी बनाए गए।