KHABAR : स्वछता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत विकास नगर में छेड़ा सफाई अभियान, सभापति सहित दो वार्डो के पार्षद रहे मौजूद, पढ़े खबर

MP 44 NEWS December 7, 2022, 6:54 pm Technology

नीमच। स्वछता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत शहर में साफ और स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। अलग-अलग इलाकों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही शहर में रात्रिकालीन सफाई अभियान भी निरंतर जारी है। निरंतर चल रहे स्वच्छता के इस अभियान से नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा की पहल रंग ला रही है। विकास नगर व हुड़को कॉलोनी के रहवासियों के घरों में नाली का गंदा पानी घुसने की शिकायत पर क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से निरंतर सफाई कर रहा है। यहां बने प्लेटफार्म को तोड़कर नाले में सालों से जमी गंदगी को बाहर निकाला जा रहा है। स्वास्थ्य सभापति धर्मेंश पुरोहित सतत रूप से नपा अमले के साथ वार्ड में उपस्थित रहकर साफ-सफाई करवा रहें है। पांच दिन से क्षेत्र में चल रहें इस अभियान की दो बार नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा भी अवलोकन कर चुकी है और उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है। चौपड़ा के निर्देश पर क्षेत्र के एक हिस्से में नाली का निर्माण भी करवाया जा रहा है। पिछले पांच दिनों से यहां चल रहें अभियान में 15-20 कर्मचारी दिन भर साफ-सफाई में लगे है। अब तक यहां से करीब 10 ट्राली नाली में जमी गाद निकाली जा चुकी है। रहवासियों का कहना है कि वार्ड में साफ-सफाई तो पहले भी हुआ करती थी। लेकिन इस तरह युद्ध स्तर पर अभियान करीब 15-20 साल बाद देखने को मिल रहा है। नपा के इस अभियान में वार्ड के रहवासी भी नपा के अमले का बढ़-चढ़ कर सहयोग कर रहें है। साथ ही वार्ड नं. 28 के पार्षद कमल शर्मा व वार्ड नं. 29 के पार्षद योगेश कविश्वर मौके पर उपस्थित होकर मौका मुआयना कर रहे हैं। नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा व सभापति पुरोहित ने कहा कि, इंदौर की तर्ज पर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले समय में हमारा शहर भी सुंदर और स्वच्छ बनेगा और हम भी अन्य छोटे शहरों के लिए एक मॉडल के रूप में निखर कर सामने आएंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });