नीमच। आज नीमच के मैसी फर्गुसन शोरूम चौराहा पर संविदा स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। नीमच जिले से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल 5 वे दिन भी लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आज संविदा कर्मचारियों ने मैसी चौराहा पर मानव श्रंखला बनाकर विरोध दर्ज करवाया। जैसा की विदित है पूरे प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल अपनी 2 सूत्री मांग को लेकर लगातार जारी है। नीमच जिले में भी 350 के लगभग सभी अधिकारी-कर्मचारी भी हड़ताल पर है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की कई सेवाएं व्यवस्था चरमरा गई है। गांवों में स्वास्थ संस्थाओं में ताले लगे हुवे हैं। टीकाकरण, टीबी वितरण कार्य, राष्ट्रीय कार्यक्रम डिलेवरी व्यवस्था प्रभावित हुई है। यह हड़ताल यदि अनवरत चलती है तो आगमी दिनों में स्वास्थ्य व्यवस्था पर ज्यादा प्रभाव पड़ने की संभावना है।